JAC Board 12th Result 2026 Link Active: झारखंड बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। JAC 12th Result 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है, जिसके अनुसार झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में 3 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जो अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
हर साल की तरह इस बार भी झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी करेगा और इसके तुरंत बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और रोल कोड तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना देरी के अपना स्कोर चेक कर सकें। इस लेख में आपको रिजल्ट से जुड़ी हर जरूरी जानकारी आसान भाषा में दी गई है तो पोस्ट को आखिर तक जरुर पढ़े।
JAC Board 12th Result 2026 Link Active Overview
| पोस्ट का नाम | JAC Board 12th Result 2026 Link Active |
| बोर्ड का नाम | झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) |
| परीक्षा का नाम | JAC 12th Board Exam 2026 |
| सत्र | 2025-26 |
| कुल छात्र | 3 लाख+ |
| परीक्षा तिथि | 3 फरवरी – 23 फरवरी 2026 |
| प्रैक्टिकल तिथि | 24 फरवरी – 7 मार्च 2026 |
| रिजल्ट स्टेटस | जल्द जारी |
| स्ट्रीम | आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स |
| लॉगिन डिटेल | रोल नंबर, रोल कोड |
| वेबसाइट | jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in |
JAC Board 12th Result 2026 कब जारी होगा?
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर अभी तक आधिकारिक डेट घोषित नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले ट्रेंड्स को देखें तो रिजल्ट मई के अंत तक जारी होने की पूरी संभावना है। पिछले साल 31 मई 2025 को रिजल्ट घोषित किया गया था, इसलिए इस बार भी इसी समय के आसपास परिणाम आने की उम्मीद जताई जा रही है।
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने से पहले JAC की ओर से एक आधिकारिक नोटिस जारी किया जाएगा, जिसमें डेट और टाइम की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टॉपर्स और पास प्रतिशत की घोषणा होगी और फिर वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक Active कर दिया जाएगा।
JAC Board 12th Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 को ऑनलाइन अधिकारिक वेबसाइट से चेक करने के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें :-
- सबसे पहले आप झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर “JAC 12th Result 2026” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना है।
- सभी जानकारी सही भरने के बाद अब आपको “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमें विषयवार अंक और कुल अंक आपको दिखेंगे।
- यहाँ आपको रिजल्ट को ध्यान से चेक करना है और भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट जरूर कर लें।
SMS के जरिए JAC Board 12th Result 2026 कैसे देखें?
अगर वेबसाइट स्लो हो जाए या खुल न रही हो, तो आप SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते है जिसके लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें :-
- सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और नया मैसेज टाइप करें।
- मैसेज में लिखें: RESULT JAC12 <Roll Code> <Roll Number>
- इस मैसेज को आपको 56263 नंबर पर भेजना है।
- अब कुछ ही समय में आपका रिजल्ट SMS के रूप में आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इस SMS को सेव या स्क्रीनशॉट लेकर रखें ताकि जरूरत पड़ने पर काम आ सके।
DigiLocker से JAC Board 12th Result 2026 कैसे देखें?
- सबसे पहले DigiLocker की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप खोलें।
- अपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉगिन करें।
- “Documents” सेक्शन में जाएं और Jharkhand Academic Council को चुनें।
- अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी।
- इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखें, यह प्रोविजनल मार्कशीट होती है।
रिजल्ट में क्या-क्या डिटेल्स होंगी?
- छात्र का नाम
- रोल नंबर और रोल कोड
- स्ट्रीम (Arts/Science/Commerce)
- विषयवार अंक
- प्रैक्टिकल और थ्योरी मार्क्स
- कुल अंक
- रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल)
जरूरी बातें जो हर छात्र को जाननी चाहिए
- हर विषय में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक जरूरी हैं।
- अगर किसी एक विषय में फेल होते हैं तो कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं।
- रिजल्ट के बाद असंतुष्ट छात्र रीचेकिंग/स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- ऑनलाइन मार्कशीट अस्थायी होती है, ओरिजिनल स्कूल से मिलेगी।
Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)
| JAC Result Official Website | https://jacresults.com |
| JAC Main Website | https://jac.jharkhand.gov.in |
| DigiLocker | https://digilocker.gov.in |